बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह डीआरजी की टीम एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने रास्ते में लैंड माइंस लगाया था, जिस पर एक जवान का पैर आ गया और ब्लास्ट हो गया।
इस घटना में जवान नीला उद्दे घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना गोरना मनकेलि चौक के पास हुई है। घटना के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।