Home News सिर्री में किया गया 66 हजार पौधों का रोपण…

सिर्री में किया गया 66 हजार पौधों का रोपण…

14
0

वनमंडल कटघोरा के अधीन पसान परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरिया से आगे सिर्री में 66 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण किया गया है। चालू मानसून सत्र में वृक्ष मित्र अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। यह जिले का सबसे बड़ा पौधारोपण क्षेत्र है।

कलेक्टर किरण कौशल ने प्रवास के दौरान इस वृहद पौधारोपण क्षेत्र का अवलोकन किया और वन विभाग के अधिकारियों से जरूरी जानकारी ली। सूदुर पहाड़ी पर स्थित इस पौधारोपण स्थल से प्राकृतिक सौंदर्य की छटा देखते ही बनती है। यह पौधारोपण 60 हेक्टेयर के रकबे में किया गया है। यहां साल, कटहल, सागौन, करंज, शीशम, हर्रा, अमलतास, महुआ, आम, बांस, कुल्लू जैसे पौधों का रोपण किया गया है। वन विभाग की अनुविभागीय अधिकारी पे्रमलता यादव ने बताया कि पौधरोपण में लगे पौधों में से 10 फीसदी फलदार पौधे हैं। आने वाले दो-तीन साल में यह पौधे लगभग पांच-छह फीट ऊंचाई के हो जाएंगे। आम, कटहल जैसे पौधों से फल भी मिलने लगेंगे। वृक्षारोपण क्षेत्र में फैली वनफूल के पौधों की खुशबू ने भी सभी अधिकारियों को आकर्षित किया और कलेक्टर ने इस क्षेत्र में औषधीय पौधों की खेती और संग्रहण से ग्रामीणों की आय बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने अधिकारियों को कहा।