Home News कोरबा जिले में 51 जलाशयों में से 21 में 80 फीसदी से...

कोरबा जिले में 51 जलाशयों में से 21 में 80 फीसदी से अधिक पानी…

15
0

अच्छी बारिश होने पर खेती के साथ जलाशयों की स्थिति सुधर गई है। 51 जलाशयों व डायवर्शन में से 21 में 80 फीसदी तक पानी का भराव हो गया है। किसानों की मांग के अनुसार सिंचाई के लिए पानी छोडा जा रहा है। करतला ब्लॉक के केहरानाला जलाशय से इसकी शुरुआत हुई है। जलाशय और डायवर्शन से 12 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होती है। किसानों को सबसे अधिक जरूरत सितंबर में होती है। इस समय धान की फसल पकने का समय रहता है।

बारिश थमने से सिंचाई के लिए जलाशयों से पानी छोड़ा जाता है। जिले में धान की फसल का रकबा 95 हजार 260 हेक्टेयर है। इसमें लघु सिंचाई योजनाओं में 12 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होती है। बांगो बांध से सिंचाई का रकबा सिर्फ 6 हजार हेक्टेयर है। 15 हजार हेक्टेयर में अन्य स्त्रोतों से सिंचाई होती है। इस वजह से बडी मदद मिलती है। सबसे अधिक फायदा पाली ब्लॉक के किसानों को मिलता है।

यहां 26 जलाशय, डायवर्शन व एनीकट है। एनीकट से किसान स्वयं पानी ले सकते है। इसके लिए पंप की जरूरत पड़ती है। बारिश सीजन के अंत में पानी भरा जाता है, ताकि गर्मी के समय निस्तारी भी हो सके। जलाशयों से नहर के माध्यम से सिंचाई की जाती है। गर्मी के समय जलाशयों का जलस्तर 10 फीसदी से नीचे चला गया था। आषाढ़ में कम बारिश से भराव तेजी से नहीं हो पा रहा था। सावन में अच्छी बारिश होने से जलस्तर बढ़ने लगा। इससे अब खरीफ फसल के लिए सिंचाई हो सकेगी।