शहर जिला कांग्रेस ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ मनाया। पार्टी के अधिकांश बड़े नेता सीएम का जन्मदिन मनाने राजधानी गए हुए हैं वहीं जो यहां मौजूद हैं, उन्होंने जन्मदिन मनाने स्कूल का रूख किया था। महात्मा गांधी प्राथमिक कन्या आश्रम धरमपुरा में बच्चों को फल और मिठाई का वितरण किया गया। इस मौके पर केक भी काटा गया। शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री अनवर खान ने बच्चों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जीवन परिचय से अवगत कराया। अनवर ने बघेल को माटीपुत्र बताते कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के हर वर्ग की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। गांवों की पहचान स्थापित करने निर्णय लिए जा रहे हैं तथा लोगों का जीवन खुशहाल हो यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने सरकार के आठ माह के कार्यकाल के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर हेमू उपाध्याय, मनीष शर्मा, अमर सिंह, जावेद खान, मनमोहन यादव, छबिश्याम तिवारी, राजकुमार सेठिया, अनूप तिवारी, आनन्द मिश्रा, महेश ठाकुर, राजू बघेल, शहनवाज खान, आकिब रजा, तुलसी मौर्य, विकु सिंह राय, अशोक प्रधान, सुनील प्रजापति, उत्तम मण्डल, राकेश देवनाथ, उमेश सेठिया, आशीष साव, सागर, आनन्द शर्मा सहित कन्या आश्रम का स्टॉफ उपस्थित था।