Home News राजीव की याद में रोपे पौधे, किया रक्तदान…

राजीव की याद में रोपे पौधे, किया रक्तदान…

14
0

भारत रत्न राजीव गांधी की 75वीं जयंती मंगलवार को कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन में मनाया। राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण और उद्बोधन के बाद बारसूर, कुआकोंडा में कांग्रेसियों ने खेलकूद, पौधरोपण और रक्त कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिला कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में छबिंद्र कर्मा ने कहा कि भारत में सूचना क्रांति के जनक राजीव गांधी माने जाते हैं। देश के कंप्यूटराइजेशन और टेली कम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय उन्हें ही जाता है। स्थानीय संस्थाओं में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने ही किया। पीएन उड़कुड़े ने कहा कि मतदान की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष कर युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया था। कार्यक्रम के बाद कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल पहुंच मरीजों को फल वितरण किया। पूर्व विधायक देवती कर्मा बारसूर के नवोदय विद्यालय पहुंची। श्रीमती कर्मा ने बारसूर विद्यालय प्रांगण में स्कूली बच्चों के साथ पौधरोपण कर स्व राजीव गांधी द्वारा किए गए कार्यों को बताया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलिका कर्मा ने पौधरोपण से पर्यावरण को होने वाले फायदे के बारे जानकारी दी। जिलाध्यक्ष विमल सुराना ने कुआकोंडा पहुंच राजीव गांधी की जयंती मनाई। वहां पौधरोपण के साथ विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। युवा कांग्रेसियों ने रक्तदान कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष विमल सलाम ने कहा कि मरीजों को राहत पहुंचाने युवा कांग्रेस ने पहल की है। उन्होंने युवा कांग्रेसियों से नियमित समय में रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम में ओमप्रकाश मालवीय, मुकुंद ठाकुर, सूरज कश्यप, हेमंत कश्यप, रवि कर्मा, आकाश विश्वास, कवि सिन्हा, जोगराज बुरड़, देवी सिंह सेठिया, गणेश दुर्गा सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।