Home News कर्मा ने लोगों की जान बचाने खुद को कुर्बान किया..

कर्मा ने लोगों की जान बचाने खुद को कुर्बान किया..

11
0

सोमवार को जिला कांग्रेस भवन में स्व महेंद्र कर्मा की 69वीं जयंती मनाई गई। कर्मा के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उनकी पत्नी देवती कर्मा ने कहा कि उन्होंने जातिगत, दलगत राजनीति से उठकर काम किया। दक्षिण बस्तर का हर परिवार उनको अपने घर का मुखिया मानता था। उन्होंने झीरम कांड में अन्य लोगों की जान बचाने कुर्बानी दी। जिलाध्यक्ष विमल सुराना ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते कहा कि आज के दौर में शहीद महेंद्र कर्मा जैसा नेता मिलना मुश्किल है। पार्टीगत राजनीति से उठकर उन्होंने हमेशा लोगों की मदद की। जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा तथा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलिका कर्मा कहा कि पिता के दिखाए मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जयंती पर कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया। तुलिका ने दंतेश्वरी मंदिर पहुंच जरूरतमंदों को छतरी भेंट की। कार्यक्रम में दीपक कर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, शिव शंकर सिंह चौहान, अवधेश गौतम, नारायण सिंग, अशोक बुरड़, पीएन उड़कुड़े, जवाहर सुराना, राजकुमार तामो, सलीम रजा उस्मानी, मनोज साहा, तपन दास, विप्लव मलिक, मनोज सिंह, अजय मरकाम, कवि सिन्हा, आसिफ रजा, आकाश विश्वास, दिव्यराज कर्मा, तरुण यादव समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।