Home News प्रदेश सरकार किसानों की दशा सुधारने प्रतिबद्घः खेलसाय

प्रदेश सरकार किसानों की दशा सुधारने प्रतिबद्घः खेलसाय

17
0

सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह ने कहा कि किसानों की दशा सुधारने प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रतिबद्ध है। सत्ता की बागडोर संभालते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों की ऋण माफी का ऐलान किया। साथ ही धान के समर्थन मूल्य में खरीदी दर का इजाफा कर किसानों को राहत देने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया है।

खेलसाय सिंह जिला सहकारी बैंक की बिश्रामपुर शाखा में आयोजित कृषक ऋण माफी तिहार कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब किसान समृद्ध होगा, तभी राज्य व देश संपन्न बनेगा। कार्यक्रम अध्यक्ष भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लेकर यह साबित कर दिया कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। घोषणा पत्र में किए गए वायदे के मुताबिक प्रदेश सरकार अपने हर वचन को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 19 लाख किसानों का 11 हजार करोड़ से अधिक का ऋण माफ कर चुकी है। की। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष गोयल एवं श्रमिक नेता भुवनचंद पंत ने भी विचार रहे। बैंक के प्रबंधक संतोष जायसवाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सहायक मुख्य पर्यवेक्षक दिलीप दुबे ने बताया कि बैंक की पांच समितियों जयनगर, सिलफिली, लटोरी, चंद्रमेढा, सलका के कुल 6109 कृषको के चालू ऋण व कालातीत ऋण की राशि 20 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपए अब तक माफ की जा चुकी है। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि खेलसाय सिंह व विधायक पारसनाथ राजवाडे के हाथों कृषको को ऋण माफी का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में दुर्गाशंकर दीक्षित, रामचंद्र यादव, राजीव सिंह, नरसिंह नारायण सिंह, राजू सिंह, मेंहदी,आशीष यादव, गोल्डी बग्गा, मेहताब आलम, नरसिंह, सज्जाद खान, पवन अग्रवाल, रामलाल सोनी, दिलीप सोनी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दीप्ति स्वाईं आदि मौजूद थे।