Home News फोर्स ने तोड़े नक्सलियों के स्मारक

फोर्स ने तोड़े नक्सलियों के स्मारक

11
0

शुक्रवार को हिरोली के जंगल में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व फोर्स के जवानों ने नक्सलियों के एक पक्के स्मारक को तोड़ गिराया। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि सर्चिंग के दौरान डीआरजी के जवानों ने हिरोली के जंगल में नक्सली स्मारक को ध्वस्त किया। यह स्मारक सीमेंट-गिट्टी से पक्का तैयार किया था। नक्सली गांव के करीबी जंगलों में मारे गए अपने साथियों की याद में इस तरह के स्मारक बनाते हैं। इसी स्मारक के आसपास कैंप कर लोगों को संगठन से जोड़ने का भी काम करते हैं।