Home News कांजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ की वजह से जंगली जानवरों की मौतें...

कांजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ की वजह से जंगली जानवरों की मौतें देख पिघला मुख्यमंत्री का दिल, किया ये बड़ा ऐलान

11
0

पूर्वोत्तर भारत का असम राज्य इस समय बारिश से आई भंयकर बाढ़ की चपेट में है। यहां पर लगातार हो रही बारिश से चारों तरफ स्थिति खराब हो चुकी है। इस प्राकृतिक प्रकोप के शिकार न सिर्फ इंसान हो रहे हैं बल्कि यह जानवरों पर भी कहर बन कर टूटा। राज्य में मौजूद और विश्व प्रसिद्ध कांजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ की वजह से भयंकर तबाही मची है। यहां पर अब तक 83 जंगली जानवरों की मौतें होने की पुष्टि हुई है। इसी भारी त्रास्दी को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री ने वहां का दौरा करने का ऐलान है। उनकी यह यात्रा 19 जुलाई को हो रही है।

कांजीरंगा नेशनल पार्क का 95 फीसदी हिस्सा पानी में डूब गया है। यहां लगभग 105 सेंटीमीटर की लेवल तक बाढ़ का पानी भरा हुआ है। यह यूनेस्को द्वारा घोषित हेरीटेज साइट है। ऐसे में यहां पर इतनी बड़ी संख्या में जानवरों की मौतें होना एक चौंकाने वाला विषय है। इसी गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री यहां का दौरा कर रहे हैं।

इस नेशनल पार्क के अलावा राज्य के 33 में 28 राज्य भी बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं। इस वजह से यहां पर 5,352,107 लोगों समेत 4,778,238 जानवरों के सामने भयावह स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि सरकार की ओर से किसानों नष्ट हुई फसल के कारण कृषि विभाग को 35.30 करोड़ रूपए का फंड जारी किया है ताकि उनको राहत पहुंचाई जा सके।