Home News देश के इस राज्य में जापानी बुखार और बाढ़ ने ली इतनी...

देश के इस राज्य में जापानी बुखार और बाढ़ ने ली इतनी जानें, अब राज्य पर छाए संकट के गहरे बादल

13
0

देश के कई राज्यों में बाढ़ का कहर लगातार जारी है जिनमें बिहार, असम और मेघालय में बाढ़ का प्रकोप बीते दिनों भी जारी रहा जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़कर 100 से अधिक हो गई है। उधर मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश के कारण आगामी तीन दिन के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं, असम में बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है और करीब 54 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। राज्य के 33 में से 28 जिले अब भी भीषण बाढ़ की चपेट में हैं, हालांकि शिवसागर में जलस्तर में कुछ कमी आई है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य पानी में डूबे हुए हैं और ब्रह्मपुत्र तथा इसकी सहायक नदियां गुवाहाटी समेत कई स्थानों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, धेमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, सोनितपुर, दरांग, उदालगिरी, बक्सा, बारपेटा, नलबाड़ी, चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुब्री समेत 28 जिलों में 53,52,107 लोग प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए ने बताया कि नौ और लोगों की मौत की खबर मिली है। बाढ़ का सबसे अधिक प्रभाव बारपेटा जिले में हुआ है जहां 13.48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा पूरे राज्य में चार हजार घरों को नुकसान हुआ है। 130 मवेशी बह गए हैं और छोटे बड़े 25 लाख से अधिक पशु प्रभावित हुए हैं। 23 लाख कुक्कुट पालन पक्षी भी प्रभावित हैं।

मेघालय में बाढ़ के कारण दो और लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 8 हो गयी है। बाढ़ से 1.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले के उपायुक्त राम कुमार ने बताया कि बाढ़ के पानी में बह जाने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगंज के फकीरपारा में एक बुजुर्ग महिला डूब गयी, वहीं शहर के ही दासपारा में एक नवजात ने दम तोड़ दिया। गारो हिल्स जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है।