दक्षिण पश्चिम मानसून हरियाणा पर सक्रिय रहा जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, झारखंड, बिहार,पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा और विदर्भ में मानसून कमजोर रहा। पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। पश्चिम राजस्थान के बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू कश्मीर, हि के अलमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान,तटीय आंध्र प्रदेश,यनम, झारखंड और ओडिशाग अलग हिस्सों में कल रात 20.30 बजे से आज सुबह 08.30 बजे तक आंधी तूफान के साथ बारिश हुयी। केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान कहीं कहीं बहुत तेज और कहीं कहीं मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।
दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में तेज से बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है। हरियाणा के अलग-अलग स्थानों , चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, पश्चिमोत्तर और उत्तरी अरब सागर से सटे गुजरात तट, मालदीव , कोमोरिन , लक्षद्वीप, मन्नार की खाड़ी और केरल तट में 40-50 किमी प्रति घंटा की तेज गति से हवा चल सकती है और समुद्र का रूख प्रतिकूल हो सकता है।
पश्चिम बंगाल की खाड़ी, तटीय आंध्र प्रदेश और इसके आसपास के क्षेत्रो में मौसम खराब रहने का अनुमान है इसलिए मछुआरों को इस दौरान इन क्षेत्रों में उद्यम नहीं करने की सलाह दी गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोंकण, गोवा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सो मे तथा ओडिशा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तटीय स्थानों कर्नाटक और केरल के कई स्थानों पर बारिश हुयी।
अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, झारखंड, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर तथा असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात , मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु के अलग अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।