Home News पड़ोसी देश से हिंदुस्तान में घुसे 9 रोहिंग्या, आधार Card को लेकर...

पड़ोसी देश से हिंदुस्तान में घुसे 9 रोहिंग्या, आधार Card को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

1
0

मणिपुर के तेंग्नौपल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास स्थित मोरेह शहर से नौ रोहिंग्याओं को फर्जी आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रमजीत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड रखने के आरोप में तेंग्नौपल चौकी से दो महिलाओं समेत चार रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने मोरेह शहर में एक होटल से तीन महिलाओं समेत पांच अन्य रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि जांच में खुलासा हुआ कि ताहिर अली एक रोहिंग्या है और उसने स्थानीय मणिपुरी महिला से विवाह किया तथा वह इन विदेशियों को अवैध तरीके से देश के अंदर लाने के प्रबंधों में शामिल था।

पुलिस ने कहा कि अली को शुक्रवार थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि ताहिर अली को छोड़कर ये सभी फर्जी आधार कार्ड लेकर राज्य की राजधानी से सीमाई शहर आए थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार रोहिंग्या न तो हिंदी और न ही अंग्रेजी बोलना जानते हैं, जिसके कारण उनसे बात करने में परेशानी आ रही है। उन्होंने बताया कि वे भारत के अंदर कैसे घुसे और फर्जी आधार कार्ड उन्हें कैसे मिला, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।