Home News नारायणपुर : आपदा प्रबंधन पर हुई मॉक ड्रिल : जिला स्तरीय...

नारायणपुर : आपदा प्रबंधन पर हुई मॉक ड्रिल : जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष चौबीसों घण्टे खुला रहेगा

9
0

नारायणपुर जिला प्रशासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन ने दक्षिण-पश्चिम मानसून 2019 को दृष्टिगत रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम पंचायत बिंजली स्थित डेम में बुधवार दोपहर नगर सेना के जवानों ने मॉक ड्रिल बाढ़ आपदा प्रबंध का अभ्यास किया। विभिन्न विभागों के सहयोग से आयोजित अभ्यास के दौरान एंबुलेंस, दमकल, चिकित्सा शिविर सभी की व्यवस्था की गयी। 
    बाढ़ मॉक ड्रिल से पहले कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री दिनेश नाग ने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों और जोखिम वाले इलाकों में राहत शिविर तैयार किए जाये। उन्होंने कहा कि नदी-नालों के नजदीक कृषि भूमि पर फसल लगायी गयी है। और ज्यादा बारिश या बाढ़ से होने वाले नुकसान आदि का सही आंकलन किया जाये। ताकि प्रभावित हुए किसानों या अन्य प्रभावित व्यक्तियों को नियमानुसार आर्थिक मदद मुहैय्या कराने की कार्रवाई की जा सके।
    बैठक में उन्होंने कहा कि दिव्यांग, बुर्जुग, बीमार, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सबसे पहले सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उनकी देखभाल की जाये। नगरीय इलाकों में भी बाढ़ प्रबंधन के लिए विशिष्ट उपाय किए जाये। उन्होंने कहा कि कलेक्टोरेट कार्यालय, नारायपुर में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना 01 जून से की गयी है। जिसका संचालन 24 घंटे किया जा रहा है । आम नागरिक अतिवृष्टि एवं बाढ़ से संबंधित शिकायत नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) के दूरभाष क्रमांक 07781-252424 पर दर्ज करा सकते हैं ।