Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON नहर पार जुआ खेल रहे 10 जुारी गिरफ्तार, 2.68 लाख रुपये का...

नहर पार जुआ खेल रहे 10 जुारी गिरफ्तार, 2.68 लाख रुपये का मशरुका जब्त

2
0

राजनांदगांव। जिले में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी तुमड़ीबोड अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम धौराभाठा नहर पार के पास ताशपत्ती से जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल और वाहनों समेत कुल 2,68,600 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य कुमार (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में की गई है।

घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा
पुलिस चौकी तुमड़ीबोड को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ग्राम धौराभाठा नहर पार के पास छिपकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर विधिवत घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।
मौके पर 10 लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया।

बरामद और जब्त सामग्री:

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल 12,650/12,600 रुपये नकद, 8 नग मोबाइल फोन (कीमती 46,000 रुपये) और 5 नग मोटरसाइकिल (कीमती 2,10,000 रुपये) समेत कुल 2,68,600/- रुपये का मशरुका जब्त किया है।

धाराओं के तहत कार्रवाई और जेल दाखिल
मामले में सभी 10 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, आरोपियों के विरुद्ध सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पृथक से धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए माननीय एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

नोहर छत्री (39 वर्ष, निवासी धौराभाठा)

विष्णु जागड़े (23 वर्ष, निवासी धौराभाठा)

लालदास बंजारे (48 वर्ष, निवासी धौराभाठा)

बोधीराम साहू (66 वर्ष, निवासी धौराभाठा)

डिगेश्वर देशलहरे (42 वर्ष, निवासी धौराभाठा)

अंकालुराम चतुर्वेदी (53 वर्ष, निवासी धौराभाठा)

राजु खुटेल (33 वर्ष, निवासी धौराभाठा)

उमनकुमार (31 वर्ष, निवासी धौराभाठा)

ननकु राम बंजारे (24 वर्ष, निवासी मचानपार)

तिजेन्द्र साहू (38 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13, तुमड़ीबोड़)

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, सहायक उपनिरीक्षक चुन्नीलाल साहू, प्रधान आरक्षक लोकनाथ वर्मा, जगत ठाकुर, आरक्षक लोकेश साहू, प्रमोद करियारे, मिथुन वर्मा, सिन्धु सिन्हा, थलेश देशमुख और चालक राकेश वर्मा सहित तुमड़ीबोड चौकी स्टाफ का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।