Home News Ambikapur : 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ambikapur : 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

12
0

अंबिकापुर । दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत होली के दिन 21 मई को सात वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के एक दिन बाद बच्ची ने अपनी सहेली को घटना की जानकारी दी,जिसके माध्यम से 12 वर्षीय बड़ी बहन के कानों तक पहुंची, तो उसने मां को छोटी बहन के साथ हुए अनाचार की जानकारी दी। घटना की रिपोर्ट आजाक थाना अंबिकापुर में दर्ज कराई गई। आजाक पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

आजाक थाना प्रभारी तरसीला टोप्पो ने बताया कि होली के दिन बच्ची एक अन्य सहेली के साथ तूत तोड़कर खा रही थी। इसी दौरान गांव का ही आरोपित अभिमन्यु गिरी बच्ची को होली खेलने के बहाने कमरे में ले गया और उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया एवं किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी दी।

घटना से डरी-सहमी बच्ची ने दूसरे दिन 22 मार्च को अपनी सहेली को घटना की जानकारी दी। उसके माध्यम से दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की 12 वर्षीय बड़ी बहन को घटना की जानकारी मिली। उसने अपनी मां को छोटी बहन के साथ हुए अनाचार की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोशित पिता की अगले दिन आरोपित से हाथापाई हुई।

आजाक पुलिस तक मामला पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में डीएसपी आजाक रूपेश कुमार, आजाक थाना प्रभारी तरसीला टोप्पो सहित अन्य दल-बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने आरोपित अभिमन्यु गिरी पिता राजेंद्र गिरी 23 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपित गांव से बाहर चला गया था, जब उसे पता चला कि अभी तक किसी प्रकार की रिपोर्ट उसके खिलाफ थाने में नहीं हुई है तो यह सोचकर वापस गांव आ गया था कि बच्ची ने परिजनों को कुछ नहीं बताया होगा।

पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 342, 363, 366, 376 (क), 376 (बी) आइपीसी और अनुसूचित जाति जनजाति नृशंसता निवारण की धारा 3(2)(वी), पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम, 6 का अपराध कायम किया है। बच्ची को पुलिस ने सीडब्ल्यूसी में भी पेश किया था, जहां उसने आरोपित की हरकत से अवगत कराया था।