जगदलपुर। कांग्रेस भवन में रविवार सुबह उद्योगमंत्री कवासी लखमा, विधायक रेख चंद जैन, जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा व आलोक दुबे ने प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को बताया कि दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेने के साथ ही न्यूनतम न्याय यात्रा की शुरूआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। वहीं लोकसभा चुनाव के बारे में कहा कि चुनाव को लेकर काफी तैयारियां की गई है। वहीं सभी जिलों से मिलाकर एक कमेटी का बनाई गई है और बस्तर की जिम्मेदारी कवासी लखमा को सौंपा गया है। कवासी लखमा ने बताया कि- इस कमेटी में ज्यादा लोगों का नाम शामिल नहीं किया गया है इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसी भी तरह से ना तो आपत्ति जताई है और ना ही विरोध किया है।
राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनते हैं गरीब परिवार के लोगों को सालाना 72000 रुपए मिलेगा। गांधी और नेहरू परिवार ने हमेशा बस्तर से प्यार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 लाख रुपए देने का वादा तो किया लेकिन अब तक 15 पैसे भी गरीबों को नहीं दिए। कांग्रेस की पार्टी जो कहती है वह करती है मोदी केवल फॉर्म भरवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को जनपद पंचायत अध्यक्ष सहदेई अपने 40 साथियों के साथ कांग्रेस में प्रवेश किया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष और पीएल पुनिया से चर्चा की गई है कि बस्तर लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का प्रचार करने प्रियंका गांधी आयें।