दंतेवाड़ा। पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा में नक्सलियों के बिछाए जाल को पुलिस ने नाकाम कर दिया और आईईडी को जब्त कर लिया। मिली जानकारी के बरेली थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने भांसी नरेली मुख्यमार्ग पर आईईडी लगाया था। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पूर्व नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।