कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में कोयला उठाने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार खदान के तीन नंबर गेट में दोनों पक्ष के करीब 300 लोग आमने-सामने हो गए। इस घटना में अमरजीत, मन्नू, सूरज समेत 5 लोगों को चोट आई है, वहीं दूसरे समूह के मोहित रिंकी और मोनू घायल हो गए हैं।
घटना के बाद करीब 100 पुलिस के जवानों को मौके पर तैनात किया गया है। यह सब कुसमुंडा थाना के पास ही हुआ। तनाव इस कदर था कि पुलिस कर्मियों को भी थाना के अंदर दुबकना पड़ा। फोर्स आने के बाद ही पुलिस हरकत में आई।