Home देश ‘बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, कौन...

‘बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, कौन होगा राज्य का अगला CM’

1
0

बंगाल और असम में बीजेपी की सरकार बन गई है. केरल में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. हर लाइव अपडेट के लिए यहां बनें रहें.

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे (Assembly Election Results 2026) आ गए हैं.

बीजेपी ने 294 सीटों वाले बंगाल विधानसभा (Bengal Election Results 2026) में बंपर जीत हासिल की है. वहीं असम में भी बीजेपी की सरकार एक बार फिर बनी है. केरल में  कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. तमिलनाडु की बात करें तो वैसे तो इस बार तमिलनाडु में मुकाबला DMK और AIADMK के बजाय त्रिकोणीय रहा. अभिनेता से नेता बने ‘थलापति’ विजय की नई पार्टी पहली बार चुनाव लड़ रही थी और विजय की पार्टी ने राज्य के चुनावी गणित को बदल दिया. वहीं पुडुचेरी विधानसभा में एक बार फिर NDA की सरकार लौटी है. चुनाव के नतीजों के बाद जहां विपक्ष धांधली का आरोप लगा रहा है तो वहीं जनता अब जीती हुई पार्टी से अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसका जवाब ढूंढने में लगी हुई है.

बंगाल विधानसभा चुनाव: तृणमूल कांग्रेस के कई मंत्री चुनाव हारे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के साथ ही तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और उनके कई मंत्री चुनाव हार गए. ममता बनर्जी अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से 15,105 मतों से हार गईं. हालांकि, तृणमूल के वरिष्ठ मंत्री शोवनदेब चट्टोपाध्याय, फिरहाद हकीम और जावेद खान चुनाव जीत गए. खान ने दक्षिण कोलकाता के कस्बा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की, उन्होंने भाजपा के संदीप मुखर्जी को 20,974 मतों से हराया.

दक्षिण कोलकाता के प्रतिष्ठित बॉलीगंज निर्वाचन क्षेत्र में शोवनदेब चट्टोपाध्याय ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतरूप को 61,476 मतों से हराया.कोलकाता के महापौर और निवर्तमान ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में शहरी विकास मंत्री रहे फिरहाद हकीम ने कोलकाता पोर्ट सीट पर भाजपा के राकेश सिंह को 56,000 से अधिक मतों से हराया. बनर्जी के भरोसेमंद सहयोगी हकीम ने लगातार चौथी बार यह सीट जीती है.

तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की पत्नी नयना बंदोपाध्याय ने चौरंगी सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतोष पाठक को 22,002 मतों से हराया.तृणमूल के मंत्री उदय गुहा दिन्हाटा सीट पर भाजपा के अजय राय से 17,000 से अधिक मतों से हार गए.

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री शशि पांजा को श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पूर्णिमा चक्रवर्ती ने 14,633 मतों से हरा दिया. तृणमूल के आसनसोल उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार और मंत्री मलय घटक भाजपा के कृष्णेंदु मुखर्जी से 11,615 मतों से हार गए. मलय ने तीन बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी.

बंगाल चुनाव परिणाम देश के राजनीतिक इतिहास का  एक घनघोरकाला दिन’-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर ‘काला दिन’ है.यादव ने सोमवार को कई राज्यों, विशेषकर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के परिणामों की कड़ी आलोचना करते हुए चुनावी प्रक्रिया के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों का वीडियो साझा कर अपनी प्रतिक्रिया में कहा “अब क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से भी नीचे ले जाएंगे.” उन्होंने कहा कि “देश के राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर ‘काला दिन’ है। आज पूरा देश आक्रोशित है.