Home देश बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय! शपथ ग्रहण में पहुंच सकते...

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय! शपथ ग्रहण में पहुंच सकते हैं PM मोदी;

1
0

बिहार में कैबिनेट विस्तार की संभावित तारीख सामने आ गई है. नई सरकार के गठन के बाद अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है. जो भी विभाग हैं वो सीएम सम्राट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) और दोनों डिप्टी सीएम (बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी) के बीच ही बंटे हुए हैं. ऐसे में अब बिहार में सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार बहुत जल्द होने वाला है. सूत्रों के मुताबिक 7 या 8 मई को कैबिनेट विस्तार हो सकता है. पटना के गांधी मैदान में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसके लिए गांधी मैदान में तैयारियां शुरू हो गई हैं. बड़े स्तर पर शपथ ग्रहण की तैयारी की जा रही है. माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी आएंगे. एनडीए के अन्य बड़े नेता भी रहेंगे.