Tamil Nadu Assembly Election Voting Percentage:
तमिलनाडु की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद निर्णायक है। राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर आज, 23 अप्रैल की सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शाम 6 बजे तक चलने वाले इस लोकतंत्र के उत्सव में करीब 5.73 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस बार का चुनाव न केवल पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों DMK और AIADMK के लिए साख की लड़ाई है, बल्कि अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय (TVK) की एंट्री ने मुकाबले को त्रिकोणीय और रोमांचक बना दिया है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि जनता बिना किसी भय के अपनी नई सरकार चुन सके।
तमिलनाडु में किस सीट पर हुई कितनी वोटिंग? (TN Voting Percentage Till 1 PM) तमिलनाडु में दोपहर 1 बजे तक 56.81 प्रतिशत मतदान हुआ है। डिस्ट्रिक्ट के आधार पर वोटिंग परसेंटेज’
- अरियालुर (Ariyalur)- 55.18%
- चेंगलपट्टू (Chengalpattu) – 56.28%
- चेन्नई (Chennai) – 54.58%
- कोयंबटूर (Coimbatore) – 58.24%
- कुड्डालोर (Cuddalore) – 55.13%
- धर्मपुरी (Dharmapuri) – 59.02%
- डिंडीगुल (Dindigul) – 59.79%
- इरोड (Erode) – 61.79%
- कल्लाकुरिची (Kallakurichi) – 57.15%
- कांचीपुरम (Kancheepuram) – 58.98%
- कन्याकुमारी (Kanniyakumari) – 50.35%
- करूर (Karur) – 60.77%
- कृष्णागिरि (Krishnagiri) – 56.21%
- मदुरै (Madurai) – 54.75%
- मयिलादुथुरै (Mayiladuthurai) – 53.59%
- नागपट्टिनम (Nagapattinam) – 57.07%
- नामक्कल (Namakkal) – 62.51%
- पेरम्बलूर (Perambalur) – 57.55%
- पुडुकोट्टई (Pudukkottai) – 56.78%
- रामनाथपुरम (Ramanathapuram) – 51.54%
- रानीपेट (Ranipet) -58.62%
- सेलम (Salem) – 61.42%
- शिवगंगा (Sivaganga) – 53.50%
- तेंकासी (Tenkasi) – 54.24%
- तंजावुर (Thanjavur) – 54.83%
- नीलगिरि (The Nilgiris) – 50.42%
- थेनी (Theni) – 55.63%
- तिरुवल्लूर (Thiruvallur) – 55.45%
- तिरुवारूर (Thiruvarur) – 56.00%
- तूतीकोरिन (Thoothukudi) – 52.55%
- तिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli) – 57.66%
- तिरुनेलवेली (Tirunelveli) – 50.73%
- तिरुपत्तूर (Tirupathur) – 57.42%
- तिरुप्पुर (Tiruppur) – 62.97%
- तिरुवन्नामलाई (Tiruvannamalai) – 58.23%
- वेल्लोर (Vellore) – 57.49%
- विलुप्पुरम (Viluppuram) – 58.23%
- विरुधुनगर (Virudhunagar) – 57.27%
पुराने दिग्गज बनाम नई चुनौती
तमिलनाडु का यह चुनाव दशकों पुरानी द्रविड़ राजनीति के लिए एक परीक्षा है। एक तरफ सत्ताधारी DMK और मुख्य विपक्षी दल AIADMK अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं, तो दूसरी तरफ सी जोसेफ विजय (TVK प्रमुख) ने एक ‘तीसरे विकल्प’ के रूप में युवाओं को आकर्षित किया है।
इसके अलावा, सीमान की नाम तमिझर काची (NTK) तमिल राष्ट्रवाद के मुद्दे पर वोट मांग रही है। वहीं, राजनीति में सक्रिय हुईं वीके शशिकला और PMK संस्थापक एस रामदास की मौजूदगी ने कई सीटों पर समीकरणों को पेचीदा बना दिया है। आज शाम 6 बजे इन सभी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।



