Home News छत्तीसगढ़ : Strawberry : स्ट्रॉबेरी को भा गई बस्तर की जलवायु

छत्तीसगढ़ : Strawberry : स्ट्रॉबेरी को भा गई बस्तर की जलवायु

14
0

बस्तर की जलवायु को स्ट्रॉबेरी की फसल के लिए उपयुक्त माना गया है और स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में स्ट्रॉबेरी की खेती कर इसके अनुकुल परिणाम प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार बस्तर की जलवायु न्यूजीलैंड और आॅस्ट्रेलिया में बहुतायत में पाई जाने वाली स्ट्रॉबेरी को भा गई है और अब इसके मधुर फल बस्तर में भी प्राप्त होने लगेगा। जानकारी के अनुसार यहां के कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बस्तर की जलवायु स्ट्रॉबेरी के लिए उपयुक्त प्रमाणित हुई है। जिसके यहां नवंबर के महीने में शुरू की गई खेती से अब उपज भी प्राप्त हो रही है। इस संबंध में उल्लेखनीय है कि पिछले एक वर्ष पूर्व शुरू की गई खेती से अब तक करीब 100 किलो स्ट्रॉबेरी प्राप्त हो चुकी है। प्रायोगिक तौर पर इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र में आधा एकड़ क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी के पौधे रोपे गए हैं।

नियमित रूप से फल देने वाले स्ट्रॉबेरी के पौधे की ड्रिप सिस्टम से सिंचाई को सबसे अच्छा पाया गया है। इस संबंध में केंद्र के प्रक्षेत्र प्रबंधक दुष्यंत पांडे ने बताया कि यहां स्ट्रॉबेरी की खेती सफल हो चुकी है। इसका कारण यह है, छत्तीसगढ़ में मैनपाट और बस्तर में तापमान इसकी उपज के लिए उपयुक्त होता है। बाजार में स्ट्रॉबेरी की कीमत 4 से 6 सौ रुपए प्रतिकिलो है। यही कारण है कि किसानों की रूचि भी इस ओर बढ़ी है। पांडे ने यह भी बताया कि आने वाले रबी के मौसम में किसान भी अपने खेतों और फॉर्म हाऊस में इसे रोपेंगे और फसल लेंगे। तब यह लोगों को भी बाजार के माध्यम से सुलभ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here