शिवरात्रि के अवसर पर केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर परिसर स्थित शिव मंदिर में जेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बंदियों द्वारा भक्तिभाव पूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। काव्य गोष्ठी मंे शहर के साहित्यकार अंजनी सिन्हा, श्री अम्बरीश कश्यप, श्री कृष्णकांत पाठक, श्री मुकुंद लाल साहू, श्री रंजीत सारथी, श्री प्रकाश कश्यप ने काव्य पाठ किया। जेल अधीक्षक श्री राजेन्द्र गायकवाड द्वारा इस अवसर पर बंदियों को भक्तिभावपूर्वक सत्य एवं निष्ठा के साथ जीवन निर्वहन करने की प्रेरणा दी गई।