छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने बीती रात अपने निवास नया रायपुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ विशेष डिनर किया। इस अवसर पर नक्सल नेता सतीश सहित लगभग 100 पूर्व नक्सली शामिल हुए।
रायपुर में डिनर पर आत्मसमर्पित नक्सली!
जानकारी के अनुसार इन नक्सलियों ने सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया था। डिनर के दौरान नक्सलियों और सरकार के बीच मुख्य धारा में शामिल होने की प्रक्रिया और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।
पुनर्वास के पश्चात मुख्यधारा में लौटे हमारे भाई-बहनों का नवा रायपुर स्थित निवास पर आत्मीय आगमन हुआ।
मुख्य धारा में लौटे नक्सली करेंगे विधानसभा का भ्रमण
जानकारी के अनुसार, पूर्व नक्सली अब विधानसभा भ्रमण करेंगे। सुबह 10.30 बजे लगभग 100 से अधिक पुनर्वासित नक्सली विधानसभा में आएंगे और वहां विभिन्न प्रक्रियाओं का अवलोकन करेंगे। गृह मंत्री ने इस दौरान नक्सलियों को मुख्य धारा में आने और समाज के साथ पुनर्संयोजन के महत्व पर भी मार्गदर्शन दिया।



