अगर आप आए दिन ट्रेन से ट्रैवल करते हैं. तो फिर यह खबर आपके लिए है. अगर आपका रूट छत्तीसगढ़ से है. तो सफर से पहले प्लान दोबारा चेक कर लें. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 4 से 26 अप्रैल के बीच इस रूट की 26 ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है.
इसमें एक्सप्रेस और मेमू दोनों श्रेणी की ट्रेनें शामिल हैं.
इसलिए रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों से लेकर लंबी दूरी तय करने वाले मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. रेलवे ने करीब 20 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है. ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रेन स्टेटस जरूर देख लें. नहीं तो दिक्कत हो सकती है.
इस कारण ट्रेनें कैंसिल
रेलवे की ओर से फैसला नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड और भिलाई स्टेशन पर चल रहे डिसमेंटलिंग काम के कारण उठाया गया है. प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बिछाया जाएगा. जिसके लिए करीब 20 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है.
इस रूट के यात्रियों को होगी मुश्किलें
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक कुल 26 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. जिससे अलग अलग रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस फैसले का असर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और पंजाब जाने वाले पैसेंजर्स पर पड़ेगा.
यात्रियों को सलाह
रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया और नागपुर के साथ शालीमार, अमृतसर, हज़रत निजामुद्दीन और लोकमान्य तिलक टर्मिनल रूट खास तौर पर प्रभावित रहेंगे. यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें. अगर ट्रेन कैंसिल है तो समय रहते दूसरा ऑप्शन देख लें.
कहां से कहां तक ट्रेनें कैंसिल?
ट्रेन नंबर 15231-15232 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 5 से 26 अप्रैल तक दुर्ग और गोंदिया के बीच कैंसिल.
ट्रेन नंबर 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 4 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक शालीमार कैंसिल.
ट्रेन नंबर 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस 6 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कैंसिल.
ट्रेन नंबर 18237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस 5 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक कोरबा से कैंसिल.
ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक अमृतसर से कैंसिल.
ट्रेन नंबर 12410 हजरत निज़ामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को हजरत निज़ामुद्दीन से कैंसिल.
ट्रेन नंबर 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रायगढ़ से कैंसिल.
ट्रेन नंबर 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस 4, 6, 7, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कैंसिल.
ट्रेन नंबर 12102 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 24 अप्रैल को शालीमार से कैंसिल.
ट्रेन नंबर 12807 विशाखापत्तनम – हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल को विशाखापत्तनम से कैंसिल.
ट्रेन नंबर 12808 हज़रत निज़ामुद्दीन – विशाखापत्तनम एक्सप्रेस 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को हज़रत निज़ामुद्दीन से कैंसिल.
ट्रेन नंबर 68815 बल्लारशाह – गोंदिया MEMU पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक बल्लारशाह से कैंसिल.
ट्रेन नंबर 68816 गोंदिया – बल्लारशाह MEMU पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक गोंदिया से कैंसिल.
ट्रेन नंबर 78805 गोंदिया – कटंगी DEMU पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक गोंदिया से कैंसिल.
ट्रेन नंबर 78806 कटंगी – गोंदिया DEMU पैसेंजर 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कटंगी से कैंसिल.



