Home देश Holi Rangoli Designs: रंग, फूल और पत्तियां.होली के लिए लेटेस्ट रंगोली डिजाइन...

Holi Rangoli Designs: रंग, फूल और पत्तियां.होली के लिए लेटेस्ट रंगोली डिजाइन आइडियाज…

2
0

रंगों के त्योहार होली पर रंगोली बनाना भी सेलिब्रेशन का एक तरीका है. आप अपने घर को सजाने के लिए इस डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं. इसमें कई रंगो का इस्तेमाल किया है. एक औरत है जो हाथों में गुलाल लिए डांस करती नजर आ रही है.वहीं, चांद की शैप में दीए और पत्तियों का डिजाइन दिया गया है.

होली पर गेट के सामने या हॉल में बनाने के लिए ये रंगोली डिजाइन एक दम बेस्ट है. इसे बनाना भी काफी आसान है. इसके लिए आपको अपने हाथों पर रंग लगाना है और उसे फर्श पर छाप देना है. एक सर्कल में होली है लिखा है और उसके चारों तरफ दीए में गुलाल रखें हुए हैं.

अगर आप रंगोली बनाने में एक्सपर्ट हैं तो ये डिजाइन भी कॉपी कर सकती हैं. इसके लिए आपको एक स्क्वायर शेप बनानी है. इसके आसपास फूल और पत्तियों का डिजाइन दिया गया है. बीच में एक फूल बनाया है और उस पर दीया जलाकर रखा है, जो काफी अच्छा लग रहा है.

ये रंगोली डिजाइन काफी प्यारा है. इसमें छोटे-छोटे रंग-बिरंगे फूल बनाए गए हैं. साथ ही हरी पत्तियां भी दी गई हैं. इन फूलों को बनाने के लिए मार्केट से आप कलर वाली बोतल ला सकते हैं. इससे इस डिजाइन को बनाना और भी आसान हो जाता है.

होली पर सिर्फ रंग ही नहीं बल्कि फूलों से रंगोली बना सकती हैं. ये दिखने में बेहद सुंदर लगती है और बनाने में काफी ईजी भी. इस तस्वीर में कमल जैसा फूल बनाया गया है, जिसमें 3 रंग के फूलों की पत्तियां इस्तेमाल की गई हैं. आप चाहें तो दीए हटा भी सकती हैं.

अगर आपके पास समय कम है तो आप गेंदे के फूलों से बनी इस रंगोली को कॉपी कर सकती हैं. इसमें आम के पत्ते को बिछा लेना है. इसके बाद गेंदे के फूल से आउटलाइन करें. बाकी गेंदे को फूल की पत्तियां तोड़ लें और उन्हें भी सर्कल में बिछा दें. इसे बनाना काफी आसान है.