Home News उत्तर बस्तर कांकेर के कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने किया जिला...

उत्तर बस्तर कांकेर के कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने किया जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण

46
0

शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर का कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण किया, इस अवसर उनके द्वारा मरीजों से बातचीत की गई तथा उपचार के संबंध में पूछताछ किया गया। अस्पताल में भर्ती विश्रामपुरी के उदय दास से उन्होंने अस्पताल मे मिलने वाली भोजन एवं दवाई के संबंध में जानकारी लिया, वहीं ग्राम कलगांव के कंसूराम से उपचार के संबध में पूछताछ की गई। दोनों मरीजों ने दवाई, भोजन, उपचार इत्यादि सुविधाओं के संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर श्री सिंह ने पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, षिषु वार्ड, पोषण पुनर्वास केन्द्र, नेत्र विभाग इत्यादि का अवलोकन भी किया। सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर ने कलेक्टर श्री सिंह को जानकारी देते हुए बताया कि आज की ओपीडी 393 है, पुरूष वार्ड में 59 मरीज, महिला वार्ड में 34 एवं गहन षिषु रोग वार्ड में 7 बच्चे भर्ती हैं। निरीक्षण के समय तक आज 14 नये मरीज भर्ती होने की जानकारी भी उनके द्वारा दी गई। कलेक्टर ने उन्हें अस्पताल की साफ-सफाई पर विषेष ध्यान देने तथा मतदाता जागरूकता के लिए अस्पताल परिसर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मषीनों का प्रदर्षन करने के निर्देष भी दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके, डॉ. के.के. सोम सहित ओपीडी के सभी चिकित्सक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here