Home देश Tata Steel ने किया Q3 नतीजे का ऐलान, मुनाफा देख पूरा शेयर...

Tata Steel ने किया Q3 नतीजे का ऐलान, मुनाफा देख पूरा शेयर रह गया हैरान; 723 परसेंट उछला प्रॉफिट…

8
0

Tata Steel Q3 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) ने बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 6 फरवरी को कारोबारी साल 2026 के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे का ऐलान किया.

इस दौरान इसके मुनाफे में गजब का उछाल देखने को मिला. दिसंबर तिमाही में कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में कमाए गए 326.64 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट के मुकाबले इस बार 723 परसेंट ज्यादा मुनाफा कमाया, जिसे देखकर पूरा बाजार हैरान रह गया. इस बीच, कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 6 परसेंट से ज्यादा बढ़कर 56,646.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन 4.79 परसेंट रह गया, जो FY25 की तीसरी तिमाही में 0.55 परसेंट था. इस बीच, चालू फाइनेंशियल ईयर 2026 की तीसरी तिमाही में इसका ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन बढ़कर 14.58 परसेंट हो गया. फॉरेक्स मूवमेंट को एडजस्ट करने के बाद तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड EBITDA 8276 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 7155 करोड़ रुपये से ज्यादा है. मैनेजमेंट ने बताया कि भारत में इसके ऑपरेशंस के लिए प्रोडक्शन और डिलीवरी क्रमशः 12 परसेंट और 14 परसेंट ज्यादा रही. Q3 में 6.04 मिलियन टन की डिलीवरी के बाद पहली बार इसने 6 मिलियन टन के आंकड़े को पार किया.

टाटा स्टील के CEO और MD टीवी नरेंद्रन ने कहा, “हमने कैपेसिटी बढ़ाने और एक फोकस्ड डाउनस्ट्रीम स्ट्रैटेजी की मदद से चुने हुए सेगमेंट में अपनी मार्केट लीडरशिप को मजबूत करना जारी रखा. ऑटोमोटिव वॉल्यूम में साल-दर-साल 20 परसेंट की बढ़ोतरी हुई, जबकि हमारे रिटेल वर्टिकल को और गति मिली.”

हालांकि, UK और नीदरलैंड्स में कंपनी के दो मुख्य विदेशी ऑपरेशन से डिलीवरी पिछले क्वार्टर के मुकाबले कम रही क्योंकि डिमांड धीमी बनी रही. इस क्वार्टर में नीदरलैंड्स में रेवेन्यू 1.35 बिलियन यूरो रहा, जबकि EBITDA 55 मिलियन यूरो था. UK में रेवेन्यू 468 मिलियन यूरो दर्ज हुआ, जबकि EBITDA लॉस 63 मिलियन यूरो दर्ज किया गया.

दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड घाटा कम होकर 81,834 करोड़ रुपये हो गया, जबकि ग्रुप की लिक्विडिटी 44,062 करोड़ रुपये रही. शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपने नतीजे घोषित किए. इस दिन टाटा स्टील के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 0.6 परसेंट गिरकर 196.51 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए. सोमवार को इसके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.