‘अमित शाह रायपुर मेफेयर होटल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक लिए, जिसमें सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. वहीं 8 फरवरी को LWE पर उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक लेंगे’
‘केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर है. इसके लिए राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद शाह मेफेयर होटल पहुंचे, जहां, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक लिए, जिसमें सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. ऐसे में यहां जानते हैं केंद्रीय गृहमंत्री शाह का 8 फरवरी का मिनट टू मिनट ‘
उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक लेंगे अमित शाह
रविवार, 8 फरवरी की सुबह 10:30 बजे LWE पर उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक लेंगे. इस दौरान छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा के नक्सल प्रभावित इलाकों की स्थिति पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा ऑपरेशन प्रगति और इंटेलिजेंस इनपुट्स की समीक्षा करेंगे. मीटिंग में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. दावा किया जा रहा है कि इस मीटिंग के बाद नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आएगी. वहीं समीक्षा बैठक के बाद शाम 4:30 बजे होटल मेफेयर में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में शामिल होंगे.
बस्तर पंडूम के समापन में शिरकत करेंगे शाह
वहीं 9 फरवरी को अमित शाह बस्तर पंडूम के समापन समारोह में शिरकत करेंगे. इस दौरान बस्तर के कुछ अंदरूनी क्षेत्रों में दौरा करेंगे. सुरक्षाबलों के सीनियर ऑफिसर्स के साथ मुलाकात कर नक्सल रणनीति पर मंथन करेंगे. बता दें कि अमित शाह के छत्तीसगढ़ में कदम रखने से पहले सुकमा और बीजापुर में 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. इन नक्सलियों ने SLR, AK-47, BGL Launcher समेत अन्य ऑटोमेटिक हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया.



