Home छत्तीसगढ़ CG: गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर में दो उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकें...

CG: गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर में दो उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकें करेंगे…

6
0

गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर में छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए दो उच्चस्तरीय बैठकें करेंगे।

इन बैठकों में केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

गृह मंत्री शाम को “छत्तीसगढ़ @ 25: दृष्टिकोण में बदलाव” शीर्षक से राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे।

श्री शाह कल जगदलपुर में बस्तर पांडुम महोत्सव के समापन समारोह में भी उपस्थित होंगे। श्री शाह छत्तीसगढ़ की तीन दिन की यात्रा पर कल शाम रायपुर पहुंचे।