सीएम साय ने आईटीबीटी बटालियन परिसर में दौरे और जवानों को खाना परोसने का जिक्र एक्स हैंडल पर करते हुए लिखा, आज आईटीबीटी बटालियन परिसर में आईटीबीटी, सीआरपीएफ, कोबरा, बीएसएफ, डीआरजी और सीएएफ़ के हमारे वीर जवानों के साथ रात्रि भोजन परोसने का अवसर मिला.
छत्तीसगढ़ सीएम शुक्रवार को नारायणपुर दौरे थे. नक्सलियों के खिलाफ हर मोर्च पर खड़े सुरक्षा बलोंं की हौसला आफजाई करने पहुंचे सीएम विष्णु देव साय ने सुरक्षा बलों के साथ डिनर किया और जवानों को अपने हाथों से जवानों को खाना परोसा. इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री साय अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी.
सीएम साय ने नारायणपुर से ‘महतारी वंदन योजना’ की 24वीं किस्त जारी की. सीएम ने डीबीटी के माध्यम से 641 करोड़ रुपए प्रदेश की 68.47 लाख लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए. इसके अलावा 351 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 357 विकास कार्यों का लोकार्पण किया.
आईटीबीटी बटालियन परिसर में पहुंचे सीएम ने जवानों की हौसला बढ़ाया
नारायणपुर स्थित आईटीबीटी बटालियन परिसर में पहुंचे सीएम साय ने लाल आंतक के सफाए में लगे आईटीबीटी, सीआरपीएफ, कोबरा, बीएसएफ, डीआरजी और सीएएफ़ के वीर जवानों की हौसला बढ़ाया. सुरक्षा बलो के साथ रात्रि भोजन करने पहुंचे सीएम ने खुद अपने हाथों से जवानों को खाना परोसा. तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
सीएम ने जवानों को अपने हाथ से खाना परोसा, एक्स हैंडल पर शेयर किया
सीएम साय ने आईटीबीटी बटालियन परिसर में दौरे और जवानों को खाना परोसने का जिक्र एक्स हैंडल पर करते हुए लिखा, आज आईटीबीटी बटालियन परिसर में आईटीबीटी, सीआरपीएफ, कोबरा, बीएसएफ, डीआरजी और सीएएफ़ के हमारे वीर जवानों के साथ रात्रि भोजन परोसने का अवसर मिला.
बकौल सीएम, जवानों की थालियों में भोजन परोसते हुए उनके साहस, शौर्य और राष्ट्र सेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास किया. बस्तर की शांति, सुरक्षा और विकास की यात्रा जवानों के शौर्य और बलिदान से ही संभव हो रही है. कठिन परिस्थितियों में सुरक्षा का दायित्व निभा रहे इन वीरों का मनोबल बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
मुख्यमंत्री बस सेवा से सुदूर जनजातीय अंचलों में आई नई रफ्तारः सीएम
गौरतलब है सीएम साय ने नारायणपुर दौरे पर मुख्यमंत्री बस सेवा का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बस सेवा से सुदूर जनजातीय अंचलों में नई रफ्तार आई है. नारायणपुर प्रवास के दौरान सीएम ने खुद नक्सलवाद से प्रभावित रहे कुरुषनार से नारायणपुर तक यात्रियों के साथ बस यात्रा की जमीनी हकीकत को महसूस किया.
357 विकास परियोजनाओं से नारायणपुर मेंसुदृढ़ होंगी आधारभूत सुविधाएं
सीएम साय ने कहा कि, सुरक्षा बलों के प्रयासों से वर्षों तक माओवाद के कारण सार्वजनिक परिवहन से वंचित रहे नारायणपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आज सुरक्षित, नियमित और सुगम आवागमन संभव हो पाया है. सीएम ने बताया कि नारायणपुर में 351 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 357 विकास परियोजनाओं से आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ होंगी.
फिलहाल, नारायणपुर जिले में मुख्यमंत्री बस सेवा के तहत चार बसें संचालित हैं, जिनमें से तीन नियद नेल्ला नार मार्गों पर निरंतर सेवाएं दे रही हैं। सुशासन सरकार की यह पहल दूरस्थ जनजातीय अंचलों को विकास और मुख्यधारा से जोड़ने की सशक्त कड़ी है।
जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य
उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ में लाल आतंक समाप्ति की ओर है, जिससे विकास को गति मिल रही है. माओवाद के कारण लम्बे समय तक प्रगति से अछूते रहे जिले में अब नवाचार हो रहे हैं. जनजातीय संस्कृति, सभ्यता और विरासत को वैश्विक मंच पर स्थापित किया जा रहा है. सरकार जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.



