Home छत्तीसगढ़ Weather: छत्तीसगढ़ में घने कोहरे का सितम जारी, उत्तर के जिलों में...

Weather: छत्तीसगढ़ में घने कोहरे का सितम जारी, उत्तर के जिलों में IMD का अलर्ट, अंबिकापुर सबसे ठंडा…

10
0

छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी को मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है. उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाने को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है. रायपुर में धुंध के साथ अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 17°C के आसपास रहने का अनुमान है.

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. जनवरी के अंतिम दिनों में जहां ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी को उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही प्रदेश में आगामी तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है. हालांकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.

प्रदेश में रहा शुष्क मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रहा. प्रदेश के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई है. मौसम पूरी तरह साफ रहने के कारण दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी महसूस की गई.

दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ. उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में सुबह और देर रात ठंड का असर अभी भी बना हुआ है.