Home News CHHATTISGARH- Food poisoning : फूड प्वाइजनिंग से एक दर्जन छात्राएं हुईं बीमार

CHHATTISGARH- Food poisoning : फूड प्वाइजनिंग से एक दर्जन छात्राएं हुईं बीमार

12
0

धरमपूरा के महिला हॉस्टल की करीब 1 दर्जन से अधिक छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई। जिन्हें देर रात मेडिकल कॉलेज व एमपीएम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। छात्राओं के साथ आए अन्य लोगों ने बताया कि गुपचुप खा लेने की वजह से शायद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी है। सभी बीमार छात्राओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।

मामले की जानकारी सामने आई की धरमपूरा के पीएमटी हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं द्वारा अपने सीनियर को फेयरवेल पार्टी दिया गया था। पार्टी से पहले ही छात्राओं द्वारा हॉस्टल में आने वाले गुपचुप ठेले में दर्जनों छात्राओं ने गुपचुप भी खाया था। रात करीब 12 बजे के लगभग छात्राओं का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। कुछ छात्राओं ने बताया कि शनिवार की रात से ही लड़कियों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा था। जिसके कारण उन्हें एमपीएम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वही कुछ लड़कियों का स्वास्थ्य रविवार को बिगड़ने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। बीमार होने वाली छात्राओं में श्यामवती 19 वर्ष, ज्योति 21 वर्ष, भावना 21 वर्ष, देवती 18 वर्ष, सुखिया 23 वर्ष, रोहिणी 18 वर्ष, हेमवती कश्यप 23 साल, कुमुदिनी साहू 23 साल, महादायी कुर्रम 18 वर्ष, खीरा वती 18 वर्ष व भवानी सोरी 19 वर्ष शामिल है।

मामले को गंभीरता को लेते हुए जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। साथ ही उक्त गुपचुप वाले की तलाश शुरू कर दी गई है।

-सीएमओ, देवेंद्र नाग, जगदलपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here