Home देश “राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले PM मोदी का बयान, जानिए 4...

“राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले PM मोदी का बयान, जानिए 4 लाइन के पोस्ट में प्रधानमंत्री ने क्या-क्या कहा?”

12
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए महालया के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

आपको बता दें कि देश में कल से GST की नई दरें लागू होने वाली हैं।

इससे ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने वाले हैं। हालांकि अब तक ये जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि पीएम मोदी का ये संबोधन किस संबंध में होने वाला है।

पीएम मोदी ने एक्स पर क्या लिखा? पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘महालया के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आगामी दुर्गा पूजा के पावन दिन सभी के जीवन में ज्ञान और उद्देश्य लेकर आएं। मां दुर्गा का आशीर्वाद हम सभी के जीवन में अटूट शक्ति, असीम आनंद और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।’

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री का संबोधन टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीधे प्रसारित किया जाएगा। प्रधानमंत्री इससे पहले कई मौकों पर राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने नोटबंदी और कोरोना काल में लॉकडाउन की घोषणा अपने ‘राष्ट्र के नाम संबोधन’ के माध्यम से की थी।

पीएम मोदी ने बताया भारत का सबसे बड़ा दुश्मन कौन?

इससे पहले भावनगर से पीएम मोदी ने कहा था कि भारत आज विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है। सच्चे अर्थ में अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वो है दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता। यही हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन को हराना ही होगा। जितनी ज्यादा विदेशी निर्भरता। उतनी ज्यादा देश की विफलता। विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश को आत्मनिर्भर बनना ही होगा।