गीदम ब्लॉक के समलूर गांव से लगे जंगल में अवैध कटाई से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय कुछ कर्मचारियों के संरक्षण में ग्रामीण आरक्षित वनों की कटाई कर खेत- मकान बना रहे हैं। ताकि भविष्य में उन्हें वनभूमि पट्टा मिल सके। इस अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील कलेक्टर से समलूर के ग्रामीणों ने की है। बुधवार को कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण पतिराम शोरी, सुदराम, मोतीराम, बालकू, पंकज आदि ने बताया कि बन भूमि आरएफ 1341 में लगातार अवैध कटाई हो रही है। जबकि ग्रामीण वहां नीलगिरी के पौधे रोपना चाहते हैं। साथ ही पौधों को पानी देने के लिए ग्रामीण खुद बोर कराने की भी बात कह रहे हंै।



