Home News झारखंड- दुष्कर्म के बाद आदिवासी महिला की हत्या का प्रयास

झारखंड- दुष्कर्म के बाद आदिवासी महिला की हत्या का प्रयास

27
0

झारखंड के लातेहार के सदर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ बुधवार को गैंगरेप करने के बाद दुष्कर्मियों ने उसे बेरहमी से पीटा और मरा हुआ समझकर तालाब के किनारे फेंक दिया। गुरुवार को महिला को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर किया गया है।

बुधवार शाम को साप्ताहिक हाट से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने महिला को अगवा कर घटना को अंजाम दिया। रात में जब महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गुरुवार सुबह तालाब के पास कुछ लोगों को महिला का झोला और टोकरी नजर आई। वहां से कुछ ही दूरी पर झाड़ी में महिला भी घायल अवस्था में पड़ी मिली। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी।

आनन-फानन में पीड़िता को सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। महिला के परिजनों ने बताया कि उसका पति बाहर काम करने गया है। वहीं, पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। समाचार लिखे जाने तक महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here