Home News तेज रफ्तार बाइक पुल से टकराई, दो की मौत

तेज रफ्तार बाइक पुल से टकराई, दो की मौत

13
0

शहर के दो युवकों की बीती रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक इनकी मौत की वजह बनी। दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के शांति नगर वार्ड निवासी आदित्य सिन्हा पिता मानसिंह सिन्हा और महादेव घाट निवासी हिमांशू यादव पिता महेंद्र यादव अपने घर से कोंडागांव गये हुए थे। कोंडागांव से अपना काम खत्म कर रात 9 बजे दोनों घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान दुधगांव में नेशलन हाइवे पर उनकी तेज गति से बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए एक पेड़ से जा टकराई, जिसमें दोनों युवकों के सिर, पैर और सीने पर अंदरूनी चोट लगी थी, जिसकी वजह से दोनोंं की जान चली गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों काे आज उनके परिजनों को सौप दिया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here