Home News जांजगीर चांपा : लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने शुक्रवार...

जांजगीर चांपा : लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। कचहरी चौक सी मार्ट परिसर में आम सभा को संबोधित किया।

19
0

जांजगीर चांपा : लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। कचहरी चौक सी मार्ट परिसर में आम सभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कांग्रेस लोगों को बहकाने का काम कर रही है। महिलाओं को एक लाख रुपये की स्कीम में फंसाया रहा है।

छत्तीसगढ़ की 11 सीटें भाजपा जीत रही है। इस बार 400 का पार नारा पूरा करना है। छत्तीसगढ़ की सभी सीटो में भाजपा के प्रत्याशी की जीतने का दावा किया। ताकि तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनना है। सीएम साय और मोदी की गारंटी को 100 दिन के भीतर भाजपा सरकार ने पूरा किया है।

किसानों को 31 सौ रुपये में धान खरीदी, महतारी वंदन योजना का प्रति माह एक हजार रुपये, पीएससी घोटाले की जांच को पूरा करने का काम कर रही है। मोदी की गारंटी को पूरा करने में सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में छत्तीसगढ़ में 54 सीट जीत कर सरकार बनाई है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आठ विधानसभा में करारी हार हुई है, जिसका बदला लोकसभा चुनाव में लेना है।