नवंबर में होने वाले मिजोरम विधानसभा चुनाव में मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के नेतृत्व में नेशनल पीपुल्स पार्टी राज्य के सभी 40 सीटाें पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की एक बैठक में नेताओं ने संगमा के नेतृत्व में अपनी निष्ठा जताई। इस दौरान संगमा ने कहा कि उनका उद्देश्य राज्य की जनता की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाना है। उनकी पार्टी की उत्तर पूर्वी और जनजातीय क्षेत्रों में पैठ है।
संगमा ने यह भी कहा कि उनका चुनाव से पहले किसी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं होगा। आपको बता दें कि कांग्रेस ने 2008 में मिजो नेशनल फ्रंट से सत्ता छीनी थी और तब से अब तक काबिज है। भाजपा ने अभी तक मिजोरम विधानसभा में एक भी सीट नहीं जीती है।
उधर कांग्रेस राज्य में आंतरिक कलह और सत्ता विरोधी लहर से जूझ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट से कांग्रेस को कड़ी चुनौती मिल सकती है। मिजोरम में 28 नवंबर को चुनाव होने हैं आैर 11 दिसंबर को नतीजों की घाेषणा की जाएगी। कांग्रेस के दो नेताआें आर लालजिरलिअना आैर पूर्व मंत्री साइलो ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसे कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने राज्य में 36 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है जबकि चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी। कांग्रेस के द्वारा जारी की गर्इ इस लिस्ट में महज एक महिला उम्मीदवार का नाम शामिल है। जबकि मिजोरम को महिला प्रभुत्वा वाला राज्य माना जाता है।