Home News पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव, तीन में है भाजपा सरकार, जानिए क्या...

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव, तीन में है भाजपा सरकार, जानिए क्या हैं आंकड़े

17
0

पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखाें का एेलान होने के बाद सियासी समीकरण तेज हो गए हैं आैर सभी राजनीतिक पार्टियाें ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं। इन पांचों में तीन जगह भाजपा की सरकार है। इसके अलावा तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सरकार थी और मिजोरम में कांग्रेस की सरकार है। आज हम आपकाे पांचों राज्यों के अांकड़े बताने जा रहे है…

मध्य-प्रदेश

मध्य प्रदेश में पिछली बार नवंबर 2013 में विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनावी परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे। इस चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। मध्य प्रदेश में कुल 230 सीटें हैं, जिसमें 70.23 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसमें बीजेपी को 165 सीटें, कांग्रेस को 58 सीटें और बीएसपी को 4 सीटें मिली थीं। बीजेपी की सरकार बनने के बाद शिवराजछ सिंह चौहान ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

राजस्थान

इस समय राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैं। राजस्थान में बीजेपी की सरकार है। यहां पर भी पिछली बार साल 2013 में चुनाव हुए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को मात दी थी। राज्य में सीटों की बात करें तो वहां 200 हैं। इसमें से जनरल 142, एससी 33 और एसटी के लिए 25 सीटें हैं। पिछले चुनाव में वोटर टर्नआउट 75.67% था। चुनावी परिणा में बीजेपी की सरकार को 163 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में सिर्फ 21 सीटें ही आई थीं।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ एक और ऐसा राज्य है, जहां पर बीजेपी की सरकार काफी समय से है। इस समय छत्तीसगढ़ में रमन सिंह मुख्यमंत्री हैं। 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 49 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, कांग्रेस को 39 सीटों पर जीत मिली थी। छत्तीसगढ़ में बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है।

मिजोरम

40 सीटों वाले मिजोरम में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस को पिछले विधानसभा चुनाव में 34 सीटों पर जीत मिली थी। इसके अलावा 5 सीटें मिजो नेशनल फ्रंट के खाते में आई थीँ। एक सीट पर मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस को जीत हासिल हुई थी। बीजेपी को पिछले चुनाव में मिजोरम में एक भी सीट नहीं मिल सकी थी। इस समय मिजोरम में मुख्यमंत्री लाल थनहवला हैं।

तेलंगाना

तेलंगाना में इस समय 119 सीटें हैं और एक सीट एंग्लो इंडियन कम्यूनिटी के लिए है। पिछले चुनाव में टीआरएस को 63 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा कांग्रेस को 21, तेलुगु देशम पार्टी 15, एआईएमआईएम को 7, बीजेपी को 5 और अन्य को 8 सीटें मिली थीँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here