Home News लोकसभा चुनाव के साथ साथ चुनाव आयोग ने 13 राज्यों की रिक्त...

लोकसभा चुनाव के साथ साथ चुनाव आयोग ने 13 राज्यों की रिक्त 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का भी ऐलान

41
0

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। देश में लोकसभा आम चुनाव 7 चरणों में कराया जाएगा। लोकसभा चुनाव के साथ साथ चुनाव आयोग ने 13 राज्यों की रिक्त 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का भी ऐलान किया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जिस राज्य में जिस चरण में लोकसभा चुनाव कराए जाएंगे उसी के साथ संबंधित राज्य का उपचुनाव भी शेड्यूल किया गया है।

  1. पहले फे़ज में इन राज्यों में उपचुनाव…
  • त्रिपुरा में रामनगर विधानसभा
  • तमिलनाडु के विलावांकोड विधानसभा

2. फे़ज-2 का विधानसभा उपचुनाव

  • राजस्थान में बागीडोरा सुरक्षित सीट
  • महाराष्ट्र में अकोला वेस्ट सीट

3. फ़ेज-3 का विधानसभा उपचुनाव

  • गुजरात में विजापुर
  • गुजरात में खम्भट
  • गुजरात में वाघोडिया
  • गुजरात में मानवदर
  • गुजरात में पोरबंदर
  • पश्चिम बंगाल में भगवानगोला
  • कर्नाटक में शोरापुर सुरक्षित

4. फे़ज-4 का विधानसभा उपचुनाव

  • उत्तर प्रदेश में ददरौल सीट
  • तेलंगाना में सिकंदराबाद कैंट एससी सीट

5. फ़ेज-5 का विधानसभा उपचुनाव

  • यूपी में लखनऊ पश्चिम सीट
  • झारखंड में गैंडे सीट

6. फ़ेज-6 का विधानसभा उपचुनाव

  • यूपी में गैसड़ी विधानसभा सीट
  • हरियाणा में करनाल सीट

7. फ़ेज-7 का विधानसभा उपचुनाव

  • यूपी में दुद्धी एसटी सीट
  • बिहार में आगियांव सुरक्षित
  • पश्चिम बंगाल में वारानगर
  • हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला सीट
  • हिमाचल प्रदेश में लाहौल और स्पिति सुरक्षित सीट
  • हिमाचल प्रदेश में सुजानपुर सीट
  • हिमाचल प्रदेश में बरसर सीट
  • हिमाचल प्रदेश में गैगरेट सीट
  • हिमाचल प्रदेश में कुथलेहर सीट