DGP जुनेजा और एडीजी प्रशासन हिमांशु गुप्ता ने अजात शत्रु को SSP रैंक लगाकर दी पदोन्नति की बधाई…
पूर्ववर्ती शासनकाल में बस्तर से 5 वर्ष का अज्ञातवास काटकर लौट आये PCS से IPS अवार्ड हुए अजातशत्रु बहादुर सिंह को SSP पदोन्नति से नवाज़ा गया है। DGP अशोक जुनेजा और एडीजी प्रशासन हिमांशु गुप्ता ने अजातशत्रु बहादुर सिंह को SSP का रैंक लगाकर पदोन्नति की बधाई दी।
बता दें कि पुलिस महकमे में बेदाग छवि और क्राइम प्रिवेंशन के लिए सबसे काबिल पुलिस अधिकारीयों में SSP अजातशत्रु बहादुर सिंह का नाम सबसे पहले आता हैं।
दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायपुर में पदस्थ रहते हुए पुलिस के लिए चुनौती बने कई बड़े मामलों का खुलासा उन्होंने चुटकी में किया था। हालांकि रमन शासनकाल में तत्कालीन IG रायपुर रेंज और SP के आदेश पर डर्टी CD कांड मामले में दिल्ली में एक्स सीएम भूपेश बघेल के सलाहकार रहे विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया था। कांग्रेस के सत्ता में आते ही वे राजनीतिक तबादला नीति के शिकार हो गए थे। जबकि उन्हें यह आदेश देने वाले IG और SP महफूज़ रहे।
आचार संहिता लगने से पहले ही पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने रायपुर में पदस्थ श्री सिंह का तबादला कर दिया था। अजातशत्रु रमन सरकार के मंत्री की अश्लील सीडी कांड की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी के प्रभारी रहे हैं। इन्होंने दिल्ली में सीएम भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया था।
तत्कालीन भूपेश सरकार ने आचार संहिता के ऐन पहले राज्य मानवाधिकार आयोग में पदस्थ रहे एसपी अजातशत्रु बहादुर सिंह को कमांडेंट 5वीं बटालियन जगदलपुर रवाना कर दिया था। इसके बाद उन्हें दंतेवाड़ा भेजा गया था। पुरे पांच वर्ष तक भूपेश कार्यकाल में दंडकारण्य भुगतना पड़ा था। फ़िलहाल उनका दंडकारण्य में अज्ञातवास हाल ही में ख़त्म हुआ है और वे ATS में SSP पदस्थ किये गए हैं।