Home News छत्तीसगढ़ : तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड, अगले 48 घंटों में...

छत्तीसगढ़ : तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड, अगले 48 घंटों में तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा…

150
0

छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में 2-3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है। तापमान गिरने और नमी हवाओं के प्रभाव से आउटर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दो दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। आज शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि उत्तरी नमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के न्यूनतम तापमन में गिरावट दर्ज की गई है। इससे प्रदेश में सुबह और रात जी तरह दिन भर ठंड लग रही है।

इसके साथ ही कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है।

बीते दिनों प्रदेश में सबसे ठंड इलाका बलरामपुर रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज दिया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में आज का मौसम साफ है। यहां की अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।