Home News Chhattisgarh Mandi Tax : एक साल के लिए छूट मंडी शुल्क कीमत...

Chhattisgarh Mandi Tax : एक साल के लिए छूट मंडी शुल्क कीमत में 100 रुपए की गिरावट

169
0

Raipur: छत्तीसगढ़ की मंडियों में एक साल के लिए विभिन्न अनाज के मंडी शुल्क में छूट दी गई थी। 12 जुलाई को छूट की अवधि खत्म होने के बाद मंडियों में धान की कीमत में 100 रुपए की गिरावट आई है।

मंडी शुल्क में छूट की अवधि में धान 2,178 से 2,225 रुपए तक बिका। 5.20 प्रतिशत मंडी टैक्स लगने के बाद इसकी कीमतों में गिरावट आई है और अब यह 2,060 रुपए तक बिका। बताया जाता है कि राज्य सरकार ने मंडी में धान खरीदने वाले व्यापारियों को मंडी टैक्स में एक साल के लिए छूट दी थी।

कृषि उपज पर मंडी शुल्क मिलाकर सौ में कुल 5 रुपए लगते हैं। 12 जुलाई के बाद से व्यापारियों ने धान का रेट 100 रुपए प्रति क्विंटल तक गिरा दिया। मंडियों में पहले व्यापारियों से दो रुपए तक शुल्क लिया जाता था। बीते एक दिसंबर से लागू नए नियम के बाद मंडी शुल्क की राशि एक रुपए बढ़ाकर 3 रुपए कर दी गई। इसके अलावा कृषक कल्याण के नाम पर दो रुपए अतिरिक्त शुल्क भी लगा दिया है। राज्य सरकार ने 12 जुलाई तक इसमें छूट दी थी। छूट मिलने से व्यापारियों द्वारा अच्छी कीमत दिए जाने से किसानों ने भी अपने धान का बंपर स्टाक बेचा।

व्यापारियों ने घटाई कीमत

मंडी शुल्क की छूट खत्म हुई तो अचानक पांच रुपए का भार पड़ते ही व्यापारियों ने कई मंडियों में धान का रेट 2100-2200 से घटाकर 2000-2100 रुपए तक कर दिया। धान के रेट में इतनी बड़ी कमी से खलबली मच गई। राजिम, अभनपुर और कुरुद की मंडियों में किसानों और व्यापारियों के बीच रेट को लेकर कश्मकश का माहौल है। मंडी टैक्स फिर से लगने के बाद अब धान की आवक में कमी आने की आशंका है।

लगता है इतना टैक्स

पिछले साल दिसंबर में विधानसभा सत्र के दौरान मंडी शुल्क में संशोधन किया गया था। इससे पहले 100 रुपए पर न्यूनतम 50 पैसे और अधिकतम दो रुपए तक शुल्क लिया जाता था। नए नियम के मुताबिक अब व्यापारियों को 100 रुपए पर कुल पांच रुपए का भार पड़ेगा। अब मंडी शुल्क 3 प्रतिशत, 2 प्रतिशत कृषक कल्याण और 0.20 प्रतिशत अन्य टैक्स लिया जा रहा है।

छूट देने का आग्रह करेंगे: उधो

मंडी टैक्स 5.2 प्रतिशत की छूट के कारण किसानों को समर्थन मूल्य के आसपास धान का भाव मिल रहा था। धान 2,200से ज्यादा बिक रहा था लेकिन मंडी टैक्स पुनः लगने से पहले ही दिन 200 रु प्रति क्विंटल कम में खरीदी मंडी में हुई है किसान हित में मुख्यमंत्री जी से आग्रह करते हैं की मंडी टैक्स में छूट जारी रखे ताकि किसानों को अच्छा भाव धान का मिल सके।