Union Minister Giriraj Singh gave a statement on conversion : केशकाल। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायत राज्य मंत्री गिरिराज सिंह 4 दिन के लिए बस्तर संभाग के दौरे पर हैं।
दौरे के दूसरे दिन जगदलपुर में राज महल के सामने टाउन क्लब मैदान में गिरिराज जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में करीब 3000 लोग शामिल होंगे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इसकी तैयारी की है। इस जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी मौजूद रहेंगे। सभा के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।: इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार आदिवासियों को बहला कर धर्मांतरण करवा रही है। भाजपा सरकार फिर सत्ता में आई तो सबसे पहले धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया जाएगा। धर्मांतरण को रोकना चाहिए तभी आदिवासी सुरक्षित रहेगा।