Home News मूड, यात्रा का सहारा लेगी शिवराज सरकार: 1 फरवरी से अभियान

मूड, यात्रा का सहारा लेगी शिवराज सरकार: 1 फरवरी से अभियान

138
0

एमपी में क्या है जनता का मूड, यात्रा का सहारा लेगी शिवराज सरकार 1 फरवरी से अभियान

लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए ‘विकास यात्रा’ की शुरुआत करने जा रही है। यह यात्रा 15 दिनों तक जारी रहेगी। यात्रा में सरकार के प्रतिनिधि लोगों से मिलेंगे और उनके क्षेत्र में काम का फीडबैक लेंगे।

मध्य प्रदेश में साल के अंत में चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनावों को देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए ‘विकास यात्रा’ की शुरुआत करने जा रही है। यह यात्रा 15 दिनों तक जारी रहेगी। यात्रा में सरकार के प्रतिनिधि लोगों से मिलेंगे और उनके क्षेत्र में किए गए काम का फीडबैक मांगेंगे। एक फरवरी से शुरू होने वाली इस विकास यात्रा के लिए जिला कलेक्टरों को सारे इंतजाम करने का आदेश दे दिया गया है। यह यात्रा 15 फरवरी तक राज्य के सभी जिलों में जारी रहेगी। इस दौरान किसी नई योजना की शुरुआत करने के बजाय लोगों से सरकारी की योजनाओं पर फीडबैक मांगा जाएगा।

क्या है पूरा प्लान?
एक फरवरी से शुरू हो विकास यात्रा राज्य के गांवों के साथ-साथ शहरों में भी चलेगी। इस दौरान सरकार के प्रतिनिधि सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएंगे और इस दौरान नए विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी जाएगी। इस यात्रा में प्रख्यात लोग हिस्सा लेंगे। यात्रा में हिस्सा लेने वालों में समाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, चुने हुए प्रतिनिधि, वालंटियर के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वाले भी शामिल रहेंगे। यात्राओं के रूट की निर्धारण जिला कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। यात्रा कहां से शुरू होगी और कहां तक जाएगी ये सब निश्चित होगा। यात्रा का समय भी निश्चित रखा गया है। 

यात्रा के दौरान विकास यात्री सरकारी कार्यालयों में जाएंगे। यात्रा के लिए एक जन अभियान परिषद बनाई गई है जो राज्य में यात्रा के लिए एक नोडल एजेंसी की तरह काम करेगी। वहीं इस यात्रा के लिए जिला कलेक्टर जिले के इंचार्ज होंगे। हर यात्रा के लिए डीएम एक डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज की नियुक्ति भी करेंगे जो हर रोज सुबह से लेकर शाम तक रहेंगे।

सीएम हेल्पलाइन पार्टल पर यात्रा की पूरी डिटेल अपलोड कर दी जाएगी। राज्य की राजधानी भोपाल में शीर्ष अधिकारियों द्वारा इस यात्रा की मॉनिटरिंग की जाएगी। इस दौरान अलग-अलग कार्यों के लिए लोगों से मिले आवेदन, भूमि पूजन सभी का विवरण सीएम हेल्पलाइन पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस यात्रा में समय-समय पर जुड़ते रहेंगे।