Home News सीएम हेमंत बीजेपी ने झारखंड को बनाया पिछड़ा अब झारखंडी करेगा विकास

सीएम हेमंत बीजेपी ने झारखंड को बनाया पिछड़ा अब झारखंडी करेगा विकास

129
0

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कोडरमा से खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड को पिछड़ा बना दिया, अब झारखंडी ही राज्य का विकास कर सकता है।

कोडरमा की जनसभा में खूब गरजे सीएम

मुख्यमंत्री ने बागीटांड़ स्टेडियम में आयोजित जनसभा में कहा कि भाजपा ने शासन कर गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र को अग्रणी राज्य बना दिया। 20 वर्षों में से करीब 18 साल सत्ता पर काबिज रह भाजपा ने सुनियोजित साजिश के तहत झारखंड को पिछड़ा बना दिया और यहां के लोगों का हक मार बैठे रहे। गुजरात में गुजराती, बंगाल में बंगाली, ओडिशा में उड़िया का राज है तो झारखंड में कोई छत्तीसगढ़ी कैसे शासन करेगा।

बीजेपी ने चलाई फूट डालो राज करो की नीति!

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म के नाम पर लोगों में फूट डालकर शासन करने वाली भाजपा की सरकार में यहां के 11 लाख राशन कार्ड काट दिए थे। आज हम 20 लाख अतिरिक्त लोगों को राशन दे रहे हैं। मगर केंद्र सरकार राशन देने में आनाकानी कर रही है। हम बाजार से राशन खरीद कर कार्ड धारकों को जल्द देने जा रहे हैं। उन्होंने सर्वजन पेंशन, सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन, शिक्षा,रोजगार से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख भी किया