Dharam Lal Kaushik : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कोशिक इन दिनों रायपुर लोकसभा दौरे पर है। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अलग- अलग विधानसभा क्षेत्र में आम लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं तक जायेंगे। बीते मंगलवार रात को धरमलाल कौशिक पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर रात का भोजन करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य सदस्य और कार्यकर्ताओं ने भी भोजन किया है। अनुसूचित जाति वर्ग के नेता के घर जाकर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी भोजन किया और कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना। पुरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बड़े नेताओं को ये टास्क दिया है। धरमलाल कौशिक आम लोगों के बीच पहुंचकर बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और भाजपा के पार्षदों की बैठकें लेकर नेता चुनावी निर्देश दे रहे हैं। बीजेपी का उद्देश्य है की मतदाताओं के बीच भाजपा को लेकर माहौल खड़ा किया जा सके। इसमें रात कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच ही बितना है। कार्यकर्ताओं के घरों पर भोजन करने के निर्देश केंद्रीय टीम ने दे रखे हैं। मंगलवार को शहर के दक्षिण विधानसभा इलाके में धरमलाल कौशिक ने नुक्कड़ सभा भी ली। इस विधानसभा इलाके से विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी साथ रहे उन्होंने सभा में आए कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरा। अब प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा इसी तरह से सक्रिय हो रही है। पूरे प्रदेश में इसी तहर की सभाएं और कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकातों का दौर चल पड़ा है।