Home News HEALTH MINISTER TS SINGHDEV : सूरजपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने...

HEALTH MINISTER TS SINGHDEV : सूरजपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने की मिडिया से बातचीत, कहा कोई भी अपने से नहीं बन सकता मुख्यमंत्री

39
0

Health Minister TS Singhdev : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सूरजपुर पहुंचे है जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की है इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा है कि कोई भी अपने से मुख्यमंत्री नहीं बनता, न ही बन सकता है।

इसकी एक प्रक्रिया होती है। सब कुछ हाईकमान पर है वह जैसा निर्णय करे। कार्यकर्ताओं की बात को लेकर एक सवाल पर सिंहदेव ने कहा, वे चुनाव से पहले अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय लेंगे। मिडिया से बातचीत के दौरान सवाल जवाब में पूछा गया की यहां के कार्यकर्ता आप को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। अगले साल चुनाव है। ऐसे में इन कार्यकर्ताओं को कैसे मनाएंगे। जवाब में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा, यह तो कार्यकर्ताओं पर है कि वे किस बात को लेकर काम करना चाहेंगे। चुनाव के पहले आते तक मैं अपने भविष्य को लेकर निर्णय लूंगा। मैंने अभी इसके बारे में सोचा नहीं है। बाद में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा, भविष्य तो सबका अनिश्चित रहता है।

आगे क्या निर्णय करना है, समय आने पर फैसला होता है। यहां मुख्यमंत्री की चर्चा होती रही है। वह तो है ही। मैंने हमेशा कहा है और भूपेश जी ने भी कहा है कि वह हाईकमान के ऊपर रहता है। वह जैसा निर्णय करे। हम या भूपेश या दूसरा-तीसरा कोई भी अपने से मुख्यमंत्री नहीं बनता, ना ही बन सकता है, किसी भी दल में। वह हमारी प्रक्रिया होती है। एक प्रोटोकॉल है उस नाते तय होता है कि मुख्यमंत्री किसे बनना है।