Home News Chhattisgarh: तीन राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश, पुलिस ने मार...

Chhattisgarh: तीन राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश, पुलिस ने मार गिराया 12 लाख का इनामी नक्सली

15
0

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम और मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के सीमावर्ती जंगल इलाके में पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने मार गिराया है।नक्सली केबी डिवीजन एरिया कमेटी में सक्रिय सदस्य था।

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम और मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के सीमावर्ती जंगल इलाके में एक इनामी नक्सली को पुलिस ने मार गिराया है। मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ की पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 लाख के इनामी नक्सली को गोली लगी। यह नक्सली कबीरधाम पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल था। इस नक्सली का नाम रुपेश उर्फ हूंगा बताया जा रहा है।

अन्य नक्सली भी हुए घायल
इस मुठभेड़ में अन्य नक्सलियों के घायल होने की खबर है। पुलिस नक्सलियों को खदेड़ने में कामयाब रही। इस घटना के बाद हर्रा टोला के जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है। मध्यप्रदेश पुलिस के हिट लिस्ट में यह नक्सली शामिल था। इसके लिए 12 लाख का इनाम घोषित किया गया था। मृतक नक्सली कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में सहयोगी था। एनकाउंटर के बाद फायरिंग रुकने पर फोर्स ने जंगल में सर्चिंग शुरू की। इस दौरान नक्सली रूपेश का शव बरामद किया।

केबी डिविजन का सक्रिय सदस्य था नक्सली रुपेश
कबीरधाम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नक्सली कान्हा भोरमदेव (केबी डिवीजन) का एरिया कमेटी मेंबर था,और नक्सली कबीर उर्फ सुरेंद्र का सुरक्षा गार्ड था। रुपेश उर्फ हूंगा बस्तर के निवासी था। जिस पर तीन राज्यों ने इनाम घोषित किये थे। बालाघाट पुलिस के अनुसार एक साल में 6 नक्सलियों को मार गिराया है। रेंगाखार थाना से 40 किलोमीटर की दूरी पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ था।

तीन राज्यों ने इनाम किया था घोषित
मध्यप्रदेश के थाना के ग्राम हर्रा टोला के जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 12 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया। मध्यप्रदेश की ओर 3 लाख, छत्तीसगढ़ की ओर से 5 लाख और महाराष्ट्र की ओर से 4 लाख का इनाम घोषित था। रुपेश उर्फ हूंगा बस्तर का निवासी था। नक्सली के पास नक्सली साहित्य और एक राइफल और राशन का सामान बरामद किया गया था।